UPSSSC PET Lekhpal 2021: पिछली लेखपाल भर्ती में पूछे गए थे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न और इस बार पूछे जा सकते हैं किस तरह के सवाल
उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच इस वक्त लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा भर्ती की जानी है और अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। हालांकि, लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल होंगे, इसकी जानकारी UPSSSC द्वारा इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के बाद ही सामने आ पाएगी।
पिछली भर्ती में पूछे गए थे किस लेवल के प्रश्न:
लेखपाल के पदों पर यह भर्ती काफी समय के बाद आयोजित की जा रही हैं, इसलिए अभ्यर्थियों के मन मे यह सवाल उठ रहा है कि इस परीक्षा में किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर हम पिछली लेखपाल भर्तियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को देखें, तो इनमें इंटरमीडिएट स्तर के प्रश्न पूछे गए थे।
इस बार पूछे जा सकते हैं किस लेवल के प्रश्न:
लेखपाल भर्ती 2021 के लिए UPSSSC ने सिलेबस जारी कर दिया है, लेकिन इसमें यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसमें किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। हालांकि, पिछली लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थे और साथ ही इसमें शामिल होने के लिए बारहवीं पास होने की योग्यता मांगी जाती है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में भी अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के ही प्रश्न पूछे जाए। अभ्यर्थियों को इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी, जो कि जल्द ही UPSSSC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
किस पैटर्न पर होगी परीक्षा:
राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें