20January 2022 Current Affairs in Hindi for SSC, UPSC, UPSSSC, RRB, UPPSC, BPSC, MPPSC
Q. हाल ही में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कितने “डॉपलर मौसम रडार” राष्ट्र को समर्पित किए गए ?
Ans – 4
- केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 4 डोपलर मौसम रडार की स्थापना लेह, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में की गई।
- भारत का सबसे ऊंचा मौसम विज्ञान केंद्र लेह ( लद्दाख ) में स्थापित हुआ।
Q. हाल ही में किस राज्य के पेंच टाइगर रिजर्व में “सुपरमॉम एवं कॉलरवाली” नाम से मशहूर 17 साल की बाघिन का निधन हो गया है ?
Ans – मध्य प्रदेश
- एक सींग वाले गैंडा के लिए प्रसिद्ध काजीरंगा नेशनल पार्क असम में स्थित है।
- एशियाई शेरों के लिए प्रसिद्ध गिर नेशनल पार्क गुजरात में स्थित है।
- महात्मा गांधी समुंद्री राष्ट्रीय उद्यान अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।
Q. हाल ही में किस प्रद्योगिकी प्लेटफॉर्म ने “जागरूक वोटर अभियान” शुरू की है ?
Ans – Twitter
- वर्तमान में, ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल है।
- हाल ही में गूगल ने इजराइल की सिंपलिफाई स्टार्टअप कंपनी के साथ साइबर सिक्योरिटी के लिए समझौता किया है।
- स्वीप कार्यक्रम और गरुड़ ऐप निर्वाचन आयोग के द्वारा लॉन्च किया गया है। निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी।
- निर्वाचन आयोग के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन है।
- निर्वाचन आयोग की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त रमा देवी है।
Q. हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री तोशिकी कैफू का निधन हुआ है ?
Ans – जापान
जापान की राजधानी टोक्यो है और यहां की मुद्रा येन है। जापान ने दुनिया का पहला डुअल मोड वाहन पेश किया है। हैनले पासपोर्ट इंडेक्स में शीर्ष पर रहने वाला देश भी जापान है।
Q. हाल ही में पदमश्री विजेता शांति देवी का निधन हुआ है, वे कौन थी ?
Ans – सामाजिक कार्यकर्ता
उड़ीसा की रहने वाली पदमश्री विजेता शांति देवी का हाल ही में निधन हो गया है। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता थी।
Q. हाल ही में किस राज्य में “पर्याय महोत्सव” मनाया गया है ?
Ans – कर्नाटक
दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कर्नाटक के हुबली में बन रहा है। कृष्ण नदी पर अल्माटी बांध और कावेरी नदी पर कृष्णराज सागर बांध कर्नाटक में स्थित है। कर्नाटक का मट्टूर गांव एकमात्र गांव है जहां संस्कृत बोली जाती है।
Q. हाल ही में किस राज्य में 9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 शुरू हुई है ?
Ans – हिमाचल प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 की शुरुआत की है।
- हिमाचल प्रदेश, भारत का 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन वाला पहला राज्य है। 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन वाला भारत का पहला राज्य किन्नौर है, जो की हिमाचल प्रदेश में है।
- शिपकिला दर्रा और रोहतांग सुरंग हिमाचल प्रदेश में है। सतलज नदी भारत में इसी शिपकिले दर्रे से प्रवेश करती है। रोहतांग सुरंग का नया नाम अटल सुरंग है।
- भारत का पहला धुआं मुक्त एलपीजी युक्त राज्य भी हिमाचल प्रदेश है। ई – कैबिनेट लागू करने वाला राज्य भी हिमाचल प्रदेश है।
- पिनघाटी राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
Q. हाल ही में किसने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है ?
Ans – शायलिन फोर्ड
- शायलीन फोर्ड ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है। इन्होंने अमेरिका का नेतृत्व किया है।
- अपलेशियन पर्वत अमेरिका देश में स्थित है।
- मिसीसिपी और मिसौरी नदी को जुड़वां बहनें कहते है। ये दोनो नदियां अमेरिका में है।
- गदर पार्टी की स्थापना अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। इस पार्टी की स्थापना 1913 में लाला हरदयाल और सोहन सिंह भाखना के द्वारा हुई।
Q. हाल ही में किस राज्य ने रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु ‘रोजगार मिशन ‘ शुरू करने का निर्णय लिया है ?
Ans – छत्तीसगढ़
- हाल ही में रोजगार मिशन की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य में हुई है। इस मिशन का उद्देश्य है अगले 5 वर्ष में 15 लाख रोजगार उपलब्ध कराना है। इस मिशन में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए IIT संस्थान की सहायता ली जाएगी।
- पिंडवानी नृत्य छत्तीसगढ़ राज्य का नृत्य है। यहां इंद्रावती नेशनल पार्क भी स्थित है।
- भारत में ई -लोक अदालत का प्रारंभ छत्तीसगढ़ राज्य से हुई।
- धमतरी ( छत्तीसगढ़ ), भारत का पहला शहर है जहां सामुदायिक वन संसाधनों पर स्थानीय लोगों को अधिकार दिया गया है।
Q. हाल ही में किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश ने प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत की है ?
Ans – दिल्ली
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पहली इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत की है।
- केवड़िया ( गुजरात ) भारत का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल सिटी है। इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए फेम योजना आरंभ की गई है।
- भारत में पहला ग्रीन हाइड्रोजन मोबेबिलिटी प्रोजेक्ट की शुरुआत लेह ( लद्दाख ) में हुई।
- भारत का पहला स्मॉग टावर कनॉट प्लेस ( दिल्ली ) में स्थापित किया गया है।
Q. हाल ही में 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता किसने जीती है ?
Ans – हरनाज संधू
हरनाज संधू चंडीगढ़ की रहने वाली है जिन्होंने 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीती है। 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन इजराइल में हुआ था।
Q. हाल ही में भारत की किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने संन्यास लेने की घोषणा की ?
Ans – सानिया मिर्जा
- भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय सानिया ने 2003 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा है कि टेनिस कोर्ट में यह उनका आखिरी साल होगा।
- इससे पहले आज सानिया और उनकी जोड़ीदार नादिया किचेनोक ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स के पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
- हालांकि, ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स में सानिया अमेरिका के राजीव राम के साथ अपनी चुनौती पेश करेंगी। सानिया महिला सिंगल्स की रैंकिंग में शीर्ष 100 में पहुंचने वाली अकेली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
Q. हाल ही में सेबी ने निवेशकों की जानकारी के लिए किस एप की शुरूआत की ?
Ans – सारथी
- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी ने निवेशकों की जानकारी के लिए सारथी एप की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य प्रतिभूति बाज़ार के बारे में निवेशकों को उचित जानकारी उपलब्ध कराना है।
- सेबी के अध्यक्ष अजय त्यागी ने मुम्बई में एक समारोह में एप के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि यह एप नए निवेशकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो अपने मोबाइल से ट्रेडिंग करते हैं।
- श्री त्यागी ने कहा कि इसके ज़रिए प्रतिभूति बाज़ार, केवाएसी प्रक्रिया, ट्रेडिंग, म्यूचल फंड्स और बाज़ार की ताज़ा उथल-पथल आदि के बारे में उपयुक्त जानकारी मिलेगी। यह अभी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में उपलब्ध है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें