Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 11 जनवरी 2022

CBSE CTET admit cards 2021: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड



 CBSE CTET admit cards 2021: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE CTET admit 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार परीक्षा वेबसाइट ctet.nic.in पर जा सकते हैं और सीबीएसई सीटीईटी 2021 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE CTET admit card 2021: जानें- कैसे करना है डाउनलोड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2-   ‘Download Admit Card CTET December 2021’ लिंक पर क्लिक करें।

डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां करें क्लिक

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।

स्टेप 4-  एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

CBSE CTET 2021 परीक्षा 17 जनवरी और 21 जनवरी 2022 को  रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार आयोजित करेगा। परीक्षा 17 जनवरी को एक शिफ्ट में और 21 जनवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट  सबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी  शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

CTET पेपर 1 और पेपर 2

सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।  इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें, CTET सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन रहेगी। 

बता दें, इस बार है, जब CTET का आयोजन ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड मोड - सीबीटी) लिया जाएगा। अभी तक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाती थी। पूरे देश में परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा।  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वे अधिक अपडेट के लिए CTET परीक्षा वेबसाइट को चेक करते रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें