Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

DSSSB AE Recruitment 2022 : दिल्ली जल बोर्ड, MCD और NDMC विभागों में एई के 161 पदों पर भर्ती



 DSSSB AE Recruitment 2022 : दिल्ली जल बोर्ड, MCD और NDMC विभागों में एई के 161 पदों पर भर्ती

DSSSB AE Recruitment 2022 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( डीएसएसएसबी ) ने वर्ष 2022 की असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छकु उम्मीदवार 10 जनवरी से डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in या dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2022 है। इनमें असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 151 और असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 10 पद हैं। ये भर्तियां दिल्ली जल बोर्ड, तीनों एमसीडी, दिल्ली एग्रीकल्चरल मार्केटिंग में होंगी। 

योग्यता 

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) - मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री। 
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री। 

आयु सीमा

18 से 30 वर्ष। 

चयन 

टियर-1 व टियर-2 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा। टियर-1 केवल क्वालिफाइंग होगा। मेरिट टियर-2 के मार्क्स के आधार पर बनेगी।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन

सिविल इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन

आवेदन फीस

जनरल कैटेगरी - 100 रुपये 

एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला वर्ग - कोई फीस नहीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें