Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 9 जनवरी 2022

Pravasi Bharatiya Divas 2022 : आज है प्रवासी भारतीय दिवस, जानें महत्व और इसको मनाने का उद्देश्‍य



Pravasi Bharatiya Divas 2022 : आज है प्रवासी भारतीय दिवस, जानें महत्व और इसको मनाने का उद्देश्‍य

Pravasi Bharatiya Divas 2022 : हर साल 9 जनवरी को  प्रवासी भारतीय द‍िवस मनाया जाता है। सबसे पहले 2003 में  प्रवासी भारतीय द‍िवस मनाया गया था। प्रवासी दिवस पर  उन भारतीयों को सम्मानित किया जाता है जाता है जिन्होंने अपने- अपने क्षेत्रन में विदेश में विशेष उपलब्धि हासिल कर भारत का मान- सम्मान बढ़ाया है। इस साल भारत अपना 17वां प्रवासी भारतीय दिवस मना रहा है। पिछले साल प्रवासी भारतीय दिवस वर्चुअली मनाया गया था। इस साल वर्चुअल तरीके से प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है।

9 जनवरी को इसलिए मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आए थे। महात्मा गांधी को प्रवासी माना जाता है और उनका योगदान कौन भूल सकता है।  स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना की थी।

प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्‍य

प्रवासी भारतीय को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना जिससे प्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बन सके।

भारतीय युवाओं को प्रवासी भारतीय से जोड़ना।

निवेश के अवसर को बढ़ाना भी एक मुख्य उद्देश्य है।

प्रवासी भारतीय समुदाय आसानी से लाभकारी गतिविधियों के लिए सरकार और देश के नागरिकों से जुड़ सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें