Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 5 जनवरी 2022

UPSSSC Lekhpal Syllabus 2022 : यहां देखें यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का सिलेबस



 UPSSSC Lekhpal Syllabus 2022 : यहां देखें यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का सिलेबस

UPSSSC Lekhpal Syllabus 2022 : 8085 पदों के लिए उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी और हर गलत सवाल पर एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग की होगी। यानी चार गलत सवाल पर आपका एक अंक काटा जाएगा। परीक्षा कुल दो घंटों की होगी। परीक्षा के प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम्य समाज एवं विकास के 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 सवाल 100 अंक के होंगे। सामान्य हिंदी में समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन, लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित अनेकार्थी शब्द, अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।


सिलेबस देखने के लिए क्लिक करें 

गणित में संख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ हानि, सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता के बारे में पूछा जाएगा। आंकड़ों का निरूपण, दंड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज, केंद्रीय माप, समांतर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। बीजगणित में लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उसमें संबंध, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड, क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल के बारे में सवाल पूछे जाएंगे।

USSSC Lekhpal Notification 2022 : उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए 7 जनवरी से करें आवेदन, 10 खास बातें

सामान्य ज्ञान में सामान्य विज्ञान, राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास, भारत राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल व जनसंख्या के बारे में सवाल पूछा जाएगा। सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव व प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोधन व जानकारी पर सवाल पूछे जाएंगे। भारत के इतिहास के अंतर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय संविधान के बारे में सवाल पूछा जाएगा।

ग्रामय समाज एवं विकास में ग्राम्य विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम्य विकास कार्यक्रम, ग्राम्य विकास योजनाएं व प्रबंधन, ग्राम्य विकास शोध प्रणालियां, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम्य विकास और भूमि सुधार, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, केंद्र व राज्य सरकार की ग्राम्य विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में सवाल पूछा जाएगा।



यूपीएसएसएससी ने कहा है कि अगर अधिक आवेदन आते हैं तो परीक्षा एक से अधिक शिफ्टों में हो सकती है। ऐसे में लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों के स्कोर के नॉर्मलाइज्ड किया जा सकता है। रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति के आधार पर जारी किया जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें