Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 5 जनवरी 2022

UPSSSC Vacancy 2022 : यूपी में 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा 6 फरवरी को



 UPSSSC Vacancy 2022 : यूपी में 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा 6 फरवरी को

UPSSSC Vacancy 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) की ओर से निकाली गई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि (5 जनवरी) है। आवेदक अपनी ऑनलाइन एप्लीकेशन में 12 जनवरी तक संशोधन कर सकेंगे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 5 जनवरी 2022 है। भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर किया जा सकेगा। चयन आयोग स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के 9212 पदों पर भर्ती के लिए 6 फरवरी 2022 को लिखित परीक्षा लखनऊ में आयोजित कराएगा।  

आवदेन से जुड़ी अहम बातें

आवेदक अपने आवेदन का प्रिंटआउट तब तक नहीं निकाल सकेगा जब तक उसकी फीस का समायोजन बैंक द्वारा नहीं कर दिया जाता है। इसलिए अभ्यर्थी द्वारा बैंक से शुल्क का समायोजन 5 जनवरी तक या इसके बाद सात दिनों के अंदर यानी 12 जनवरी तक अनिवार्य रूप से करा लिया जाएगा।अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उसके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के स्कोर के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए पीईटी में शामिल होना जरूरी है। 

कैसे करें आवेदन

पीईटी पंजीकरण नंबर के साथ अभ्यर्थियों के प्रमाणीकरण के लिए दो विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। व्यक्तिगत विवरण और ओटीटी के माध्यम से लॉगिन किया जा सकेगा। लॉगिन के बाद पहले भाग में नाम, पता, आरक्षण की श्रेणी, मोबाइल नंबर व ईमेल भरना होगा। इसके साथ ही चरणवार पूरा विवरण जरूरत के आधार पर देना होगा। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या एसबीआई के ई-चालान से शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा। भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे।

किस वर्ग के लिए कितने पद

अनारक्षित वर्ग         4865

अनुसूचित जाति       1346

अनुसूचित जनजाति   420

अन्य पिछड़ा वर्ग       1660

ईडब्ल्यूएस               921

भर्ती के लिए पात्र

भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से परीक्षा उत्तीर्ण। भारतीय परिचर्या परिषद के नियमों के अनुसार एक वर्ष छह माह या दो वर्ष का सहायक नर्सेज एंड मिडवाइब्ज (एएनएम) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (प्रसूति से संबंधित छह माह का प्रशिक्षण सहित) पास कर लिया हो और उत्तर प्रदेश नर्सेज एंड मिडवाइफ काउंसिल लखनऊ में पंजीकृत हो।

भर्ती में कब क्या

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि              5 जनवरी 2022

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि           5 जनवरी 2022

आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि          12 जनवरी 2022

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें