Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

15 February 2022 current affairs in hindi |15 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स


15 February 2022 current affairs in hindi |15 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

Q.1 Security Printing and Minting Corporation of India Limited ( SPMCIL ) किस संस्थान के अधीन कार्य करती है ? 

उत्तर – वित्त मंत्रालय 

SPMCIL का पूर्ण रूप Security Printing and Minting Corporation of India Limited है | यह एक सरकारी मुद्रण और टकसाल एजेंसी है, जो वित्त मंत्रालय के अधीन कार्य करती है | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर “पंचतंत्र” पर पहला रंगीन स्मारिका सिक्का लॉन्च किया है | 

Q.2 ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में किस प्रजाति को ‘लुप्तप्राय’ के रूप में नामित किया है ? 

उत्तर – कोआला 

  • 10 फरवरी 2022 को ऑस्ट्रेलिया ने कोआला को एक लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में नामित किया है | अप्रैल 2020 में कोआला को लुप्तप्राय श्रेणी में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव WWF-ऑस्ट्रेलिया, ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल और इंटरनेशनल फंड फॉर एनीमल वेलफेयर ने दिया था | 
  • कोआला ऑस्ट्रेलिया मूल का एक शाकाहारी जानवर है | यह प्रजाति मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों के तटीय क्षेत्रों में पाई जाती है | इसके शरीर की लंबाई 60-85 cm और वजन 4-15 किग्रा होता है | 

Q.3 दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे किस देश में स्थित है ? 

उत्तर – भारत 

  • दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में स्थित है | इस इग्लू कैफे का निर्माण वसीम शाह द्वारा करवाया गया तथा इसका नाम “स्नोग्लू ( Snowgloo ) है | 

Q.4 पॉवरथॉन ( Powerthon ) 2022 हैकाथॉन किस मंत्रालय से संबंधित है ? 

उत्तर – केंद्रीय विद्युत मंत्रालय 

  • पॉवरथॉन ( Powerthon ) 2022 का शुभारंभ 7 फरवरी 2022 को केंद्रीय बिजली और MNRE मंत्री आर.के.सिंह ने की | यह एक हैकाथॉन प्रतियोगिता है |

Q.5 हाल ही में खबरों में रहा, MUSE और HelioSwarm किस अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़ा है ? 

उत्तर – नासा 

  • नासा ने 10 फरवरी 2022 को दो नये मिशन MUSE ( Multi-slit Solar Explorer ) और Helioswarm की घोषणा की है | इन दोनों मिशनों का उद्देश्य सूर्य के कोरोना का अध्ययन करना और सौर हवा के चुंबकीय क्षेत्र को मापना है 

भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 

  • प्रतिवर्ष 13 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है | यह दिवस प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी व कवयित्री सरोजिनी नायडू की जयन्तु के उपलक्ष्य में मनाया जाता है | इस वर्ष उनकी जयंती की 143वीं वर्षगाँठ मनाई गई है | भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 13 फरवरी 2014 से हुई है | 

सरोजिनी नायडू के बारें में संक्षेप में जानकारी : 

  • सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था | इन्हें “Nightingale of India” और “भारत कोकिला” भी कहा जाता है | 
  • इन्होने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की थी | सरोजिनी नायडू ने सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व की थी | इन्होने वर्ष 1917 में ‘महिला भारत संघ’ की स्थापना की | 

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें