Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

भारतीय छात्र वाहनों पर लगाएं राष्ट्रीय झंडा: केंद्रीय मंत्री



 भारतीय छात्र वाहनों पर लगाएं राष्ट्रीय झंडा: केंद्रीय मंत्री

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों को निकालने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भारतीय छात्रों से कहा है कि आप जिस वाहन से रोमानिया और पोलैंड की सीमाओं तक आ रहे हैं, उस पर भारत का झंडा लगाएं। इससे वाहनों को सुरक्षित रास्ता मुहैया कराया जा सकेगा।

एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के आसपास के देशों के मंत्रियों और रूस से बात की है। रूस ने भारतीय छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का वादा किया है। इसलिए भारतीय नागरिक दूसरे देश में जाने के लिए अपनी बाइक, कार और बसों में भारतीय झंडा प्रमुखता से लगाएं।उन्होंने कहा कि जो लोग झंडे की तस्वीरें लिए बिना यात्रा कर रहे हैं उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से झंडे भेजे गए हैं। बता दें, 219 भारतीय नागरिकों के साथ मुंबई के लिए पहली उड़ान रोमानिया से रवाना हुई है।


 


Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें