Indian Army Recruitment 2022 : राज रिफ में सिपाही जीडी, क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती
Army Recruitment 2021 : 128वीं पैदल वाहिनी प्रादेशिक सेना पर्यावरण राज. रिफ में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। सपोर्ट स्टाफ (पद-01), रसोइया (पद-02), सफाईवाला (पद-01), खाती (पद-01), लिपिक (पद-03) एवं सिपाही (सामान्य ड्यूटी के 40 पद) के पदों के भर्ती 7 मार्च से 12 मार्च, 2022 तक बटालियन मुख्यालय, आर.सी.पी. कॉलोनी, श्री मोहनगढ़, जैसलमेर जिले में आयोजित की जायेगी।
मेजर, प्रशासनिक एवं क्वार्टर मास्टर, 128वीं पैदल वाहिनी (प्रा.से.) पर्यावरण, राज रिफ ने बताया कि भर्ती के लिए भूतपूर्व सैनिकों, भूतपूर्व सैनिक ट्रेडमैनों एवं केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय तथा राज्य वन विभाग से सेवानिवृत महिलाओं द्वारा आवेदन किया जा सकता है। भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी मूल डिस्चार्ज बुक व पेन्शन पेमेन्ट आर्डर के मूल दस्तावेजों व आठ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ नियत तिथि व स्थान पर सुबह सात बजे पहुंचना होगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदण्ड व मेडिकल परिक्षण होगा। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें