MP CPCT 2022 : एमपी सीपीसीटी के एडमिट कार्ड cpct.mp.gov.in पर जारी , यहां देखिए डायरेक्ट लिंक
MP CPCT 2022 Admit Card : मध्यप्रदेश कम्प्यूटर प्रोफिसीएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट (MPCPCT) के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। एमपी सीपीसीटी 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी सीपीसीटी 2022 परीक्षा का आयोजन 4, 5, और 6 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र भी ले जाना होगा।
आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें CPCT के एडमिट कार्ड-
- ऑफिशियल वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर "Admit Cards are Live for CPCT Scheduled on "04th March, 5th March and 6th March 2022" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया लॉगइन पेज खुलेगा जिसमें यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ पोर्टल पर लॉगइन करें।
- लॉगइन होते ही सीपीसीटी के एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होंगे।
डायरेक्ट लिंक- MP CPCT 2022 Admit Card
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें