MPPSC Calendar 2022 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की सभी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, देखें तारीखें
MPPSC Calendar 2022 : मध्य प्रदेश ने सभी लंबित और वर्ष 2022 की सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का नया एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर को दो हिस्सों में बांटा गया है। भाग-1 में वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2020 एमपीपीएससी पीसीएस और वन सेवा परीक्षाओं की तारीखों का जिक्र है। जबकि भाग-2 में आयोग की अन्य भर्ती परीक्षाओं जैसे इंजीनियर सेवा परीक्षा, उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) परीक्षा, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जैसी भर्ती परीक्षाओं का जिक्र है।
कैलेंडर के मुताबिक मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2022 ( MPPSC PCS 2022 ) का विज्ञापन इस साल दिसंबर में जारी होगा, जबकि जनवरी 2023 में प्रारंभिक परीक्षा होगा। फरवरी 2023 में रिजल्ट जारी होगा। अप्रैल 2023 में मुख्य परीक्षा होगी जिसका मई में परिणाम आएगा। जुलाई 2023 में इंटरव्यू होंगे। अगस्त में फाइनल सूची जारी होगी। पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2019 के इंटरव्यू अप्रैल में होंगे। जून में फाइनल लिस्ट आएगी।
राज्य सेवा परीक्षा 2021 ( MPPSC 2021 ) के शेड्यूल में बदलाव
राज्य सेवा परीक्षा 2021 में भी बदलाव हुआ है। प्रारंभिक परीक्षा 19 जून को होगी। जुलाई में रिजल्ट आएगा। मुख्य परीक्षा 24 से 29 नवंबर तक होगी। इसका रिजल्ट फरवरी में जारी होगा। अप्रैल में इंटरव्यू होंगे। मई में फाइनल लिस्ट जारी होगी। राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 की प्रारंभिक 19 जून को होगी। रिजल्ट जुलाई में घोषित होगा। मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर को होगी। रिजल्ट दिसंबर में जारी होगा जबकि फरवरी में इंटरव्यू आयोजित होंगे। मार्च में फाइनल लिस्ट जारी होगी।
यहां देखें कैलेंडर
- स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2021 इस बार 22 मई को होगी। जून में रिजल्ट आएंगे। अगस्त में इंटरव्यू होंगे, जबकि फाइनल लिस्ट अगस्त में ही लगेगी।
- उप पुलिस अधीक्षक रेडियो परीक्षा 22 मई को होगी। जून में रिजल्ट आएगा। सितंबर में इंटरव्यू होंगे। अक्टूबर में फाइनल लिस्ट लगेगी।
- सहायक प्रबंधक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परीक्षा 6 मार्च 2022 को होगी। परिणाम भी इसी माह आएंगे। इंटरव्यू अप्रैल में होंगे। मई में फाइनल चयन सूची आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें