Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

NEET PG Counseling 2021: राउंड 2 च्वाइस फिलिंग की आगे बढ़ी तारीख



 NEET PG Counseling 2021: राउंड 2 च्वाइस फिलिंग की आगे बढ़ी तारीख

NEET PG Counseling 2021:  मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग 2021 राउंड 2 च्वाइस फिलिंग की तारीख बढ़ा दी है। राउंड 2 चॉइस फिलिंग की तारीख 14 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। पीजी काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए  च्‍वाइस लॉकिंग 13 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी 2022 तक चलेगी।

NEET PG Counseling 2021:  च्‍वाइस  को ऐसे करें लॉक

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  mcc.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2- " PG counseling link" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

डायरेक्ट नोटिस देखने के लिए यहां करें क्लिक

स्टेप 4-  लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5- कॉलेज और कोर्स का चुनाव करें और लॉक लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 6-  आपकी पसंद को लॉक कर दिया गया है।

स्टेप 7-  पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें