Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

UPPSC Recruitment 2022: यूपी पीसीएस 2022 भर्ती का इंतजार अब खत्म, इसी माह के अंत से शुरू होंगे आवेदन



 UPPSC Recruitment 2022: यूपी पीसीएस 2022 भर्ती का इंतजार अब खत्म, इसी माह के अंत से शुरू होंगे आवेदन

 UPPSC Recruitment 2022: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पीसीएस यानी सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2022 की भर्ती के लिए प्रतियोगी छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भर्ती निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागों से खाली पदों को भरने के लिए अधियाचन मांगा गया है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को पीसीएस 20222 की भर्ती के लिए अभी तक 12 विभागों से लगभग 150 पदों का अधियाचन मिला है। कुछ विभाग भेजने की तैयारी कर रहे हैं। अधियाचन से मिलने वाले पदों की संख्या 250 तक पहुंचने पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि फरवरी महीने के अंत तक भर्ती का विज्ञापन जारी किए जाने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कैलेंडर में 12 जून को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रा.) परीक्षा 2022 प्रस्तावित है। इसे देखते हुए भर्ती का विज्ञापन फरवरी में निकलने की संभावना है, क्योंकि आनलाइन आवेदन एक महीने तक लिया जाता है। इसके बाद आवेदन पत्रों की छंटाई होगी। इस प्रक्रिया में लगभग 15 से 20 दिन लगते हैं।

इन सभी प्रक्रिया के पूरा होने में अप्रैल का आधा महीना बीत जाएगा। इसके बाद प्रश्न पत्र बनाने, केंद्र निर्धारण आदि का काम शुरू होगा, जिसमें काफी समय लगता है। ऐसे में विज्ञापन निकलने में विलंब हुआ तो पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 12 जून को नहीं हो पाएगी। अगर ये परीक्षा टली तो दूसरी भर्तियों पर भी असर पड़ेगा। यही कारण है कि आयोग सभी काम तेजी से पूरा करा रहा है।

यूपीपीएससी की वर्ष 2022 की प्रस्तावित परीक्षाएं

  • पांच मार्च : प्रोग्रामर ग्रेड-2/कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-बी/प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा 2021 के अंतर्गत कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-बी व ग्रेड-2 परीक्षा।
  • 13 मार्च : प्रवक्ता राजकीय इंटर कालेज मुख्य परीक्षा 2020
  • 15 मार्च : असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय डिग्री कालेज (स्क्रीनिंग परीक्षा) 2020
  • 22 मार्च : प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2021
  • 23 मार्च से : पीसीएस 2021 मुख्य परीक्षा
  • तीन अप्रैल से : सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2021
  • 10 अप्रैल : स्टाफ नर्स (पुरुष) प्रारंभिक परीक्षा 2017 (पुनर्विज्ञापित 2022)
  • 17 अप्रैल : सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा 2021
  • 24 अप्रैल : समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य/विशेष चयन) मुख्य परीक्षा 2021
  • एक मई : प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मुख्य परीक्षा 2021
  • 15 मई : पशु चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2020
  • 25 मई : प्रोग्रामर गे्रेड-2/ कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-बी/ प्रबंधक (सिस्टम) परीक्षा 2021
  • 12 जून : सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रा.) परीक्षा 2022
  • 24 जुलाई : स्टाफ नर्स (पुरुष) मुख्य परीक्षा 2017
  • 31 जुलाई : चिकित्सा अधिकारी (सामुदायिक स्वास्थ्य) आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं परीक्षा 2021
  • 14 अगस्त : प्रवक्ता होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2020
  • 28 अगस्त : सहायक रेडियो अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2018
  • 27 सितंबर : सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें