Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 26 मार्च 2022

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन में सांसदों का 10-10 सीटों का कोटा खत्म हो: सुशील मोदी


 

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन में सांसदों का 10-10 सीटों का कोटा खत्म हो: सुशील मोदी

KVS Admission 2022 : भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान मांग की कि केंद्रीय विद्यालयों में प्रत्येक सांसद का 10 सीटों का ऐच्छिक कोटा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के नाते जिलाधिकारी/ आयुक्त का 17 सीटों का कोटा अविलम्ब समाप्त किया जाए, क्योंकि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था, पारदर्शिता, योग्यता के सिद्धांत के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/ जनजाति/ पिछड़ा वर्ग का 50 फीसदी का कोटा भी इसमें लागू नहीं है। सांसद के 7880 एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का 21,216 यानी कुल 29,096 सीटों में किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं है। इस प्रकार 15 हजार से ज्यादा अनुसूचित जाति/ जनजाति/ पिछड़े वर्गों के छात्र अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो रहे हैं। इस 10 कोटा के कारण सांसदों को जनता की नाराजगी का कोपभाजन बनना पड़ता है, क्योंकि सैकड़ों लोग निराश होकर लौटते हैं। सांसदों का जीना दूभर हो गया है।शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना असीमित कोटा समाप्त कर दिया है, जबकि उनके पूर्व के शिक्षा मंत्री की अनुशंसा पर 2020-21 में 12,295 छात्रों का नामांकन हुआ था।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें