Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 26 मार्च 2022

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक

 

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग की रसायन विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने सुभाष चंद्र श्रीवास्तव व 10 अन्य की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने मामले से जुड़े उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग सहित सभी पक्षकारों से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

याचिका में आयोग की ओर से रसायन विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की लिखित परीक्षा की 30 अक्तूबर 2021 को जारी उत्तर कुंजी में छह प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति की गई है। कहा गया है कि लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। जिनमें 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन के और 70 प्रश्न विषय के थे। 

आयोग प्रश्न पत्र में गलती को स्वीकारते हुए पहले ही दो प्रश्नों को डिलीट कर चुका है। कोर्ट ने याचिका पर पहले भी आयोग को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था लेकिन जवाब दाखिल नहीं किया गया। आयोग 25 मार्च को साक्षात्कार लेने जा रहा है।


Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें