Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 16 मार्च 2022

यूपी : 405 आबकारी सिपाही की भर्ती में लग गए छह साल, शारीरिक मापदंड, शारीरिक परीक्षा व साक्षात्कार से होना था चयन, 2016 में शुरू हुई थी भर्ती

 

यूपी : 405 आबकारी सिपाही की भर्ती में लग गए छह साल, शारीरिक मापदंड, शारीरिक परीक्षा व साक्षात्कार से होना था चयन, 2016 में शुरू हुई थी भर्ती

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी सिपाही भर्ती का छह वर्ष से प्रतीक्षित अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। अंतत: इस भर्ती के योग्य आवेदकों को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया। चयनित अभ्यर्थियों के चयन परिणाम से संबंधित कट ऑफ भी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

आबकारी सिपाही के रिक्त 405 पदों पर भर्ती की कार्यवाही वर्ष 2016 में शुरू की गई थी। इनमें अनारक्षित के 203, अनुसूचित जाति के 85, अनुसूचित जनजाति के आठ व अन्य पिछड़ा वर्ग के 109 पदों पर चयन किया जाना था। शारीरिक मापदंड व शारीरिक परीक्षा तथा साक्षात्कार के अंकों के आधार पर 405 अभ्यर्थियों के चयन की कार्यवाही पूरी करने में छह वर्ष लग गए। आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अंतिम चयन परिणाम जारी करते हुए बताया है कि क्षैतिज आरक्षण से संबंधित अभ्यर्थी अपनी-अपनी लंबवत श्रेणी में शामिल हैं।

कट ऑफ लंबवत आरक्षण

अनारक्षित    52+15=67

एससी    32+13=45

एसटी    18+13=31

ओबीसी     52+12=64   

क्षैतिज आरक्षण

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 20+13=33

दिव्यांग        पद चिह्नित नहीं

महिला        महिला श्रेणी की अभ्यर्थी अपनी-अपनी मूल श्रेणी में शामिल

भूतपूर्व सैनिक 12+09=21

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें