यूपी में नई योगी सरकार के तीन मंत्री आगरा से, उच्च शिक्षा में सुधार और महिला एवं बाल विकास की जागी उम्मीद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल में आगरा से तीन चेहरों को स्थान मिला तो विभाग मिलने के बाद आगरा की उम्मीदें बढ़ गई है। कभी बुलंदियों पर रहा, लेकिन अब पहचान खो रहा डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के दिन बहुरने की उम्मीद है तो आगरा सहित आस-पास के क्षेत्र में तकनीकी विकास की आस है। वहीं महिलाओं के स्तर में सुधार कुपोषण झेल रहे बालकों की संभावना है।
मंत्रियों को विभागों का आवंटन हुआ हो गया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्यौगिकी, कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार तो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति काे कारागार एवं होमगार्डस विभाग की जिम्मेदारी मिली है।डा. बीआर आंबेडकर विवि से 936 कालेज संबद्ध है। सैकड़ों छात्र डिग्री से लेकर, अंकतालिकाओं के लिए भटकते रहते हैं, तो भ्रष्टाचार की मजबूत जड़ों के कारण अन्य कार्यो में भी मुश्किल आती है। आगरा के हिस्से में उच्चशिक्षा आने से उम्मीदें जगी है, की व्यवस्थाओं में सुधार हो सकता है।
वहीं सूचना प्रौद्याैगिकी से तकनीक के स्तर में सुधार तो युवाओं के नए रोजगार के सृृजन की आस जगी है। वहीं महिला कल्याण मंत्रालय के माध्यम से बेबीरानी मौर्य से भी बड़ी आस है। महिलाओं के सामाजिक स्तर में सुधार होने की आस है, तो उनके अधिकारों के लिए खास करने के प्रयास की उम्मीद है। वहीं आगरा में ही हजारों बच्चों कुपोषित और आठ हजार के लगभग अति कुपोषित हैं, बाल विकास मंत्रालय से बच्चों के शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद जगी है। वहीं कारागार एवं होमगार्डस की कमान संभालने वाले धर्मवीर प्रजापति से कारागार की स्थिति से लेकर बंदियों के स्तर में सुधार तो होमगार्डस की अावश्यकताओं को पूरी होने की उम्मीद जगी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें