Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 4 मार्च 2022

बदलाव: बिहार में अब पंचायत करेगी विद्यालय सहायक की भर्तियां -शिक्षा मंत्री विजय चौधरी



 बदलाव: बिहार में अब पंचायत करेगी विद्यालय सहायक की भर्तियां -शिक्षा मंत्री विजय चौधरी

राज्य के स्कूलों में अब विद्यालय सहायक की बहाली भी पंचायतों के माध्यम से होगी। सरकार ने पुराने लिपिक संवर्ग के पदों को मरणशील (समाप्त) घोषित कर दिया है। साथ ही 1172 लिपिक के पदों को प्रत्यार्पित (सरेंडर) करते हुए विद्यालय सहायक की उतनी ही संख्या में पद सृजित किया है।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी शुक्रवार को विधान परिषद में दी। मंत्री प्रो. संजय कुमार सिंह के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि राजकीयकृत उच्च माध्यमिक, विद्यालयों और प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक- उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिपिक संवर्ग के पद को तत्काल प्रभाव से मरणशील घोषित कर रिक्त पदों को क्रमिक रूप से प्रत्यार्पित मानते हुए विद्यालय सहायक के पद का सृजन किया गया है। उन पदों पर पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं के माध्यम से नियोजन की स्वीकृति दी गई है। कुल रिक्त पदों के 50 प्रतिशत पर अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति का प्रावधान किया गया है।

 अनुकम्पा पर नियुक्ति नियोजन इकाई की ओर से की जा रही है। विद्यालय सहायक के पद पर सीधी नियुक्ति शीघ्र प्रारंभ की जायेगी। निदेशालय से लिपिकों-परिचारी (आदेशपाल) के रिक्त पदों की संख्या जिला से प्राप्त की गई। प्रतिवेदन के अनुसार लिपिक के कुल 1172 पदों को मरणशील घोषित कर प्रत्यार्पित करते हुए विद्यालय सहायक के कुल 1172 पद सृजित किए गए हैं।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें