Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों के बुरी खबर, लंबा हुआ इंतजार



UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों के बुरी खबर, लंबा हुआ इंतजार

UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस कांस्टेबल फायरमैन भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए एक बार फिर मायूसी भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) ने एग्जाम एजेंसी की ओर से टेंडर भरने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। यानी यूपी पुलिस कांस्टेबल फायरमैन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू में अभी और समय लगेगा।

 अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एग्जाम करवाने के लिए टेंडर भरने की इच्छुक परीक्षा एजेंसियों को 5 अप्रैल 2022 को सुबह 10 बजे से 2 बजे के बीच अपनी निविदाएं पेश करनी होंगी। इससे पहले कई बार टेंडर भरने की डेट आगे बढ़ाई गई है। इससे पहले 15 मार्च को सभी इच्छुक एजेंसियों ने अपनी-अपनी निविदाएं दाखिल करनी थीं। लेकिन अभी तक सिर्फ दो एजेंसियों के द्वारा ही निविदाएं दाखिल की गई हैं। ऐसे में यूपी भर्ती बोर्ड ने टेंडर डालने की समयसीमा बढ़ा दी है।

उम्मीद की जा रही थी कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड योगी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद 26210 कांस्टेबल व 172 फायरमैन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा। 15 मार्च के बाद बोर्ड ने टेंडर डालने की डेट नहीं बढ़ाई थी। लेकिन नई सरकार बनने से एक दिन पहले 24 मार्च को बोर्ड ने एक बार फिर टेंडर भरने की तिथि बढ़ा दी। अब 5 अप्रैल के बाद ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। माना जा रहा है कि करीब दो सप्ताह के बाद ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने सकेगा। 



इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 26210 और फायरमैन के 172 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल 26210 भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा। 

पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी। परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें