UPPBPB UP Police Constable Bharti 2022 : आज यूपी पुलिस 26000 कांस्टेबल भर्ती को लेकर निविदाएं पेश करेंगी परीक्षा एजेंसियां
UP Police Constable Bharti 2022 : यूपी पुलिस 26210 कांस्टेबल व 172 फायरमैन भर्ती में हिस्सा लेना चाह रहे युवाओं को बेसब्री से नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। इस बीच एक अहम अपडेट यह है कि आज भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाली विभिन्न एग्जाम एजेंसी कंपनियां अपना अपना टेंडर डालेंगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी की गईं टेंडर की नई शर्तों के आधार पर ये निविदाएं पेश की जाएंगी। पहले 22 फरवरी को टेंडर डालना था लेकिन इस तिथि पर सिर्फ एक कंपनी ने टेंडर डाला। इसके बाद टेंडर की नई शर्तें जारी की गईं और नई डेडलाइन जारी हुई।
भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने व आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इसी माह से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इस भर्ती के लिए 20 लाख आवेदन आने का अनुमान लगाया है। इस हिसाब से माना जा सकता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में एक पद के लिए 76 दावेदार होंगे। ऐसे में चयन आसान नहीं होगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा। पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड एग्जाम एजेंसी से 5000 प्रश्नों का क्वेश्चन बैंक तैयार करवाएगा। इस प्रश्न बैंक में से फाइनल प्रश्न पत्र सेट किया जाएगा। प्रश्न बैंक में से फाइनल प्रश्न पत्र सेट किया जाएगा। परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें