Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

UPPSC PSC : यूपी पीसीएस में पूछा भारत व नेपाल के बीच तनावपूर्ण संबंधों के पीछे चीन की भूमिका पर सवाल



 UPPSC PSC : यूपी पीसीएस में पूछा भारत व नेपाल के बीच तनावपूर्ण संबंधों के पीछे चीन की भूमिका पर सवाल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के 17 केंद्रों पर कराई जा रही सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस)-2021 मुख्य परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को सामान्य अध्ययन की परीक्षा हुई। सुबह 9:30 से 12:30 बजे की पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम और 2 से 5 बजे तक की दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय का प्रश्नपत्र हुआ। ऐसे समय में जब हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में खासतौर पर नि:शुल्क राशन वितरण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया, उसके संदर्भ में द्वितीय प्रश्नपत्र में पूछा गया लघुउत्तरीय प्रश्न में निर्धनता और भूख से जुड़े मुद्दे भारत की चुनावी राजनीति को किस प्रकार प्रभावित करते हैं।

भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों के प्रभाव और भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए, भारतीय संसद की कार्यप्रणाली में संसदीय समितियों की भूमिका का वर्णन जैसे प्रश्न राज व्यवस्था से जुड़े रहे। भारत एवं नेपाल के मध्य तनावपूर्ण संबंधों के पीछे चीनी कारक की भूमिका की विवेचना कीजिए भी महत्वपूर्ण रहा। शुक्रवार को सामान्य अध्ययन तृतीय और चतुर्थ प्रश्नपत्र क्रमश: प्रथम और द्वितीय सत्र में होंगे।

प्रथम प्रश्नपत्र: पूछे 12-12 नंबर के प्रश्न

- गुप्तकाल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास पर प्रकाश डालिए।

- 19वीं सदी के भारतीय पुनरुद्धार आंदोलन ने भारत के विकास में किस प्रकार सहयोग दिया। वर्णन कीजिए।

- बालकन संकट से आप क्या समझते हैं। प्रथम विश्व युद्ध में इसकी क्या भूमिका थी।

- समावेशी विकास के लिए महिलाओं का सामाजिक सशक्तीकरण क्यों आवश्यक है। विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।

- वैश्वीकरण को परिभाषित कीजिए। भारत में ग्रामीण सामाजिक संरचना पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।

- भारत की जनसंख्या नीति (2000) की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालिए। जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए कुछ उपाय सुझाइए।

- भारत में नगरीकरण की प्रवृत्ति का परीक्षण कीजिए तथा तीव्र गति से बढ़ते नगरीकरण से उत्पन्न सामाजिक परिणामों की व्याख्या कीजिए।

 चक्रवात क्या है। शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति के कारणों की व्याख्या कीजिए।

-उत्तर प्रदेश के मृदा अपरदन से प्रभावित क्षेत्रों का वर्णन कीजिए तथा उत्तरदायी कारकों की भी पहचान कीजिए।

द्वितीय : पूछे 12-12 नंबर के प्रश्न

- एक जनतांत्रिक व्यवस्था में लोक सेवाओं की भूमिका का भारत के विशेष संदर्भ में विवेचना कीजिए।

- केंद्रीय सतर्कता आयोग के गठन व कार्यों का वर्णन करते हुए इसकी सीमाओं का विश्लेषण कीजिए।

- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ग्रामीण गरीबों की गरीबी कम करने का अधिकार देता है, टिप्पणी कीजिए।

- भारतीय संविधान का ढांचा संघात्मक है, परन्तु उसकी आत्मा एकात्मक हैह्ण स्पष्ट कीजिए।

- उन मुख्य उपायों की विवेचना कीजिए जिनके द्वारा भारतीय संसद कार्यपालिका पर नियंत्रण रखती है।

- पंचायती राज व्यवस्था की सफलता सीमित करने वाली समस्यां का विश्लेषण करें। इनका सामना करने में 73वां संशोधन कितना सफल रहा है।

- सार्वजनिक धन के संरक्षक के रूप में, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की भूमिका का परीक्षण कीजिए।

- आर्कटिक परिषद की संरचना एवं कार्यकरण पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

- अफगानिस्तान में भारत के साफ्ट पावर राजनय के कारणों का मूल्यांकन कीजिए।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें