Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

BSEB Bihar Board Inter Admission 2022 : बिहार बोर्ड इंटर में 17 लाख से अधिक सीटों पर होगा एडमिशन

 

BSEB Bihar Board Inter Admission 2022 : बिहार बोर्ड इंटर में 17 लाख से अधिक सीटों पर होगा एडमिशन

BSEB Bihar Board Inter Admission 2022 : बिहार बोर्ड इंटर में इस बार 17 लाख से अधिक सीटों पर नामांकन लिया जायेगा। बिहार बोर्ड जल्द ही ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी करेगा। इस बार बिहार बोर्ड से मैट्रिक करने के अलावा सीबीएसई, सीआईएससीई और अन्य राज्य बोर्ड के छात्रों को भरपूर मौका मिलेगा। बिहार बोर्ड की मानें तो मैट्रिक में इस बार 12 लाख 86 हजार 871 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इससे नामांकन के लिए हर कॉलेज व स्कूल में मौका मिलेगा।

इस बार उत्क्रमित स्कूलों में भी 11वीं में नामांकन होगा। सभी उत्क्रमित विद्यालय को ओएफएसएस पोर्टल पर शामिल किया गया है। इससे इस बार प्लस टू स्कूलों की संख्या बढ़ जायेगी। 2021 में 3664 प्लस टू स्कूल और कॉलेजों में 11वीं में नामांकन लिया गया था। इस बार 3800 के लगभग स्कूल और कॉलेज में नामांकन लिया जायेगा। वहीं 2021 में 17 लाख दो हजार सीटों पर 11वीं में नामांकन हुआ था, इस बार 11वीं में संकाय का चयन करना आसान होगा, क्योंकि कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में सीटें बढ़ाई गयी हैं।

संकायवार सीटें

कला संकाय 780156

विज्ञान संकाय 720654

वाणिज्य संकाय 240765

कृषि 1520

चार लाख से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास

मैट्रिक 2022 में कुल 4,24,597 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 5,10,411 द्वितीय श्रेणी में तथा 3,47,637 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 6,78,110 और छात्राओं की संख्या 6,08,861 हैं। 11वीं में 17 लाख सीटों में 14 लाख 61 हजार 771 सीटों पर केवल कोएड स्कूल और कॉलेज शामिल हैं। लड़कों के कॉलेज-स्कूल में 15 हजार 213 सीटें ही है।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें