UP BEd JEE 2022: लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कोआर्डिनेटर्स की सूची जारी की, जानें किसे मिली जिम्मेदारी
लखनऊ विश्वविद्यालय ने संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए अपने से जुड़े चार अन्य जिलों में नोडल व उप नोडल कोआर्डिनेटर नामित कर दिए हैं। इनमें कुलसचिव डा. विनोद कुमार सिंह नोडल अधिकारी, चीफ प्राक्टर एवं समाज कार्य विभाग के प्रोफेसर राकेश द्विवेदी नोडल कोआर्डिनेटर और भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ध्रुव सेन सिंह उप नोडल समन्वयक होंगे। महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना लखनऊ के प्राचार्य डा. फैर्जुरहमान को भी टीम में शामिल किया गया है।
दरअसल, इस बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली को दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से आनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छह जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी, नोडल व उप नोडल कोआर्डिनेटर बना दिए गए हैं। तैयार सूची के अनुसार, नोडल अधिकारी, नोडल व उप नोडल कोआर्डिनेटर को मिलाकर कुल 12 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय से जुड़े जिलों में पूरी टीम बनाई गई है।
इन्हें भी दी गई जिम्मेदारी : डा. राजीव द्विवेदी- उप नोडल समन्वयक, दीन दयाल उपाध्याय पीजी कालेज सीतापुर, डा. एनएल वर्मा- उप नोडल समन्वयक-युवराज दत्त पीजी कालेज लखीमपुर, डा. निखिलेश सरन उप नोडल समन्वयक- महाराणा प्रताप पीजी कालेज हरदोई, डा. अरविंद सिंह- उप नोडल समन्वयक- एफजी पीजी कालेज रायबरेली, डा. रविंद्र कुमार सिंह- प्राचार्य- पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सीतापुर, डा. नेत्रपाल सिंह प्राचार्य- महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदोई, डा. हेमंत कुमार पाल प्राचार्य- युवराज दत्त स्नातककोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर खीरी, डा. सुषमा देवी प्राचार्य- राजकीय महिला महाविद्यालय रायबरेली।अभी नोडल अधिकारी, नोडल व उप नोडल समन्वयक नामित किए गए हैं। जैसे ही परीक्षा केंद्रों के विषय में सूचनाएं मांगी जाएंगी, उसे भेजा जाएगा। - डा. विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव, लखनऊ विश्वविद्यालय
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें