Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

UP Police New SI Bharti 2022: यूपी पुलिस में एसआई/एएसआई के 243 पदों पर शुरू होगी नई भर्ती, UPPBPB ने मांगे टेंडर



 UP Police New SI Bharti 2022: यूपी पुलिस में एसआई/एएसआई के 243 पदों पर शुरू होगी नई भर्ती, UPPBPB ने मांगे टेंडर

UP Police New SI Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ की ओर से एसआई व एएसआई के 243 पदों पर नई भर्ती शुरू होने जा रही है।  इसके लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने संबंधित एजेंसियों ने टेंडर मांगे हैं। यूपीपीबीपीबी की ओर से uppbpb.gov.in पर जारी नोटिस के अनुसाार, इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओपन टेंडर के कार्यदायी संस्थाओं को भर्ती बोर्ड में उपस्थित होकर अपनी निविदाएं (टेंडर) जमा कराने के लिए 25 अप्रैल 2022 तक का समय दिया गया था जिसे अब बढ़ा कर 6 मई 2022 कर दिया गया है।

आपको बता दें कि यूपी पुलिस की इस नई भर्ती में पुलिस उपनिरीक्षक(SI) (गोपानीय) के 66 पदों, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (ASI) (लिपिक) के 143 पदों एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 34 पदों  को सीधी भर्ती 2021-22 द्वारा भरे जाने के लिए ओपन टेंडर के माध्यम से कार्यदायी संस्थाओं को 6 मई 2022 तक सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आमंत्रित किए  गए हैं।

UP Police SI Recruitment Tender Notice

इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर प्रदर्शित किए गए आररएफक्यू में निहित शर्तों के अनुसार, अपनी- अपनी निविदाएं निर्धारित समय तक जमा करा सकते हैं।आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने इस साल 26 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती शुरू करने के लिए टेंडर मांगे थे। उम्मीद है कि राज्य में जल्द ही कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें