UPSSSC Exam Calendar 2022 : PET और यूपी लेखपाल समेत 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी
UPSSSC PET 2022 Date, UP Lekhpal Exam date, UPSSSC Calendar 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 और लेखपाल भर्ती परीक्षा समेत कुल 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी है। यूपीएसएसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2022 के मुताबिक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी 2022) का आयोजन 18 सितंबर 2022 होगा।
वहीं राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2021-2022 करीब दो माह बाद 19 जून 2022 को होगी। सम्मिलित प्रवर अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 29 जून 2022 को होगी। कैलेंडर में तीन दिन (6 नवंबर, 20 नवंबर और 11 दिसंबर 2022) आरक्षित रखे गए हैं। अगले माह 8 तारीख को यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा करने जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती होगी।
इसके बाद राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त सवर्ग) प्रतियोगिता परीक्षा 2018 का आयोजन 22 मई को होगा। यूपीएसएसएससी परीक्षा कार्यक्रम में सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा 2018 की तिथि को लेकर कहा गया है कि इस संबंध में बाद में सही समय पर सूचित किया जाएगा।
यहां देखें भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर
अन्य परीक्षाओं की तिथियां
- सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) सामान्य चयन प्रतियोगिता परीक्षा 2018 - 22 मई
- राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा - 19 जून 2022
- सम्मिलित प्रवेर अवर वर्ग सहायक पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2021- 29 जून 2022
- सहायक बोरिंग टेक्नीशियन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 - 3 जुलाई 2022
- अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2021- 17 जुलाई
- सम्मिलित तकनीकी सेवा प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2016 - 7 अगस्त 2022
- वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 - 21 अगस्त 2022
- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 - 18 सितंबर 2022
- सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्ववेक्षक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 की पुनर्परीक्षा - यथासमय सूचित किया जाएगा। कैलेंडर में कहा गया है कि विशेष हालातों में परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें