Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

UPSSSC Lekhpal PET Exam Dates : पांच माह में 24107 पदों को भरने के लिए होंगी भर्ती परीक्षाएं, देखें कितनी वैकेंसी के लिए कब है एग्जाम



 UPSSSC Lekhpal PET Exam Dates : पांच माह में 24107 पदों को भरने के लिए होंगी भर्ती परीक्षाएं, देखें कितनी वैकेंसी के लिए कब है एग्जाम

UPSSSC Lekhpal PET Exam Dates  : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पांच माह में 24107 पदों को भरने के लिए परीक्षाएं कराएगा। इसके लिए गुरुवार को वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में परीक्षा कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। परीक्षा नियंत्रक दिनेश ने बताया कि नई और पुरानी भर्तियों के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। पहली परीक्षा 8 मई को एएनएम भर्ती के लिए कराई जाएगी। हर माह दो-दो परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम है। आयोग ने 6 व 20 नवंबर और 11 दिसंबर का दिन परीक्षाओं के लिए आरक्षित किया है। इन तिथियों पर कौन सी परीक्षा होगी इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

भर्ती में कब क्या होगा

पद नाम                        पद        परीक्षा तिथि

एएनएन                         9212      8 मई

मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग     16         22 मई

लेखपाल                        8985        19 जून

सहायक बोरिंग टेक्नीशियन     486           3 जुलाई

आईटीआई अनुदेशक            2504          17 जुलाई

सम्मिलित तकनीकी सेवा        292            7 अगस्त

वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक    655           21 अगस्त

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2022                    18 सितंबर

ग्राम पंचायत अधिकारी           1953          जल्द जारी होगा



शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें