Breaking

सरकारी नौकरी और शिक्षा की हर जरूरी खबर सबसे पहले
UPGovtUpdate.com का आधिकारिक WhatsApp चैनल
फॉलो करें →
Telegram पर जुड़ें UPGovtUpdate.com के लेटेस्ट अपडेट ›

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

UPTET 2022:यूपी टीईटी 2021 के गलत प्रश्नों को लेकर HC ने सरकार और परीक्षा नियामक से दो सप्ताह में जवाब मांगा


 

UPTET 2022:यूपी टीईटी 2021 के गलत प्रश्नों को लेकर HC ने सरकार और परीक्षा नियामक से दो सप्ताह में जवाब मांगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी टीईटी 2021 के प्रश्नों के गलत उत्तरों को लेकर दाखिल याचिका पर राज्य सरकार व सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव जोशी ने दीक्षा सिंह व सात अन्य की याचिका पर दिया है।  

याचिका में कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 2017 के प्रश्नों के उत्तर बदलकर उन्हें 2021 में पूछा है। प्रश्नों के उत्तर गलत हैं। साथ ही पाठ्यक्रम के बाहर के प्रश्न भी हैं। मांग की गई है कि हाईलेवल कमेटी से  शिकायत का निस्तारण कराया जाए और याचियों को ग़लत प्रश्नों के उत्तरों का ग्रेस मार्क्स दिया जाए। साथ ही जब तक याचिका निस्तारित नहीं हो जाती, तब तक भर्ती पर रोक लगाई जाए।

कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है और कहा है कि परिणाम याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा। याचियों का कहना है कि 2017 की उत्तर कुंजी को चुनौती दी गई थी। 14 प्रश्न गलत पाए गए थे। उन्हीं प्रश्नों को उत्तर में बदलाव कर दोबारा दिया गया है।




शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें