Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 26 मई 2022

Daily Current Affairs | 26 May Current affairs 2022



Daily Current Affairs | 26 May Current affairs 2022


 1). विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?

उत्तर – विश्व स्वास्थ्य सभा

2). कुतुबमीनार के निर्माण की प्रक्रिया किसके द्वारा शुरू की गई थी ?

उत्तर – कुतुबद्दीन ऐबक

3). राज्य स्तरीय शिरूई लिली महोत्सव 2022 के चौथे संस्करण की शुरुआत 25 मई को किस राज्य में हुई ?

उत्तर – मणिपुर

4). प्रतिवर्ष विश्व थायराइड दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर – 25 मई

5). आईपीएल के इतिहास में 700 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने है ?

उत्तर – शिखर धवन

6). आपदा में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए “ड्रोन फोर्स” बनाने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है ?

उत्तर – उत्तराखंड

7). बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए “संभव पोर्टल” किस राज्य सरकार ने लॉन्च की है ?

उत्तर – उत्तरप्रदेश

8). मई 2022 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर – टेड्रोस एडहनॉम गेब्रियेसस

9). भारत का पहला ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम किस राज्य में शुरू हुआ है ?

उत्तर – ओड़िशा

10). भारत और किस देश की नौसेना के बीच बोंगोसागर परियोजना का तीसरा संस्करण शुरू हुआ है ?

उत्तर – बांग्लादेश


विश्व थायराइड दिवस 2022

हर साल 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है। यह दिवस थायराइड रोगों, उनके लक्षणों, रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को यूरोपीय थायराइड एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम बैठक, सितंबर 2007 के दौरान 25 मई को आधिकारिक तौर पर विश्व थायराइड दिवस के रूप में अपनाया गया था। यह दिवस 1965 में यूरोपीय थायराइड एसोसिएशन की नींव की वर्षगांठ को भी चिन्हित करता है।

विश्व थायराइड दिवस के लिए कोई अलग थीम नही है। इस वर्ष 2022 में यह दिवस 22 और 28 मई के बीच थायराइड जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया गया। थायराइड फेडरेशन इंटरनेशनल ने थीम की घोषणा की है की “यह आप नही है, यह आपका थायराइड है”। यह थीम यह सुनिश्चित करने के लिए है की लोग थायराइड के विकारों के सबसे सामान्य लक्षणों को समझें और इसे ठीक करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

थायराइड ग्रंथि गर्दन में एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो शरीर की सबसे बड़ी अंतःस्त्रावि ग्रंथियों में से एक है। यह एक हार्मोन पैदा करती है जो शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावित करता है और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। थायराइड कई प्रकार के होते है, जिसमें हाइपोथायरायडिज्म, हायपरथायराडिज्म, थायरायडायटिस, और थायराइड कैंसर शामिल है। थायराइड अक्सर आयोडीन की कमी के कारण होता है।


केंद्रीय पुरातत्व सलाहकार बोर्ड

हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय पुरातत्त्व सलाहकार बोर्ड ( CABA ) का पुनर्गठन किया है। इस बोर्ड का गठन भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण एवं पुरातत्विक अनुसंधान के क्षेत्र में संपर्कों को मजबूत करने के लिए किया गया है।  इस बोर्ड में भारत सरकार द्वारा नामित 5 व्यक्ति और साथ ही पूर्व ASI महानिदेशक शामिल होंगे। भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण ( ASI ), संस्कृति मंत्रालय के तहत देश की सांस्कृतिक विरासत के पुरातात्त्विक अनुसंधान और संरक्षण के लिए प्रमुख संगठन है। भारतीय पुरातत्विक सर्वेक्षण की स्थापना वर्ष 1861 में अलेक्जेंडर कनिंघम ने की थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें