Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 11 मई 2022

KVS Admission 2022: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, यूं करें चेक



 KVS Admission 2022: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, यूं करें चेक

KVS Admission 2022: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने केवी कक्षा 1 एडमिशन 2022-23 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी मेरिट लिस्ट kvsangathan.nic.in पर जाकर देखी जा सकती है। इससे पहले केवीएस एडमिशन की पहली लिस्ट 3 मई और दूसरी मेरिट लिस्ट 6 मई को जारी की चुकी है। 

केवीएस ने पहले घोषणा की थी कि कक्षा 11 को छोड़कर सभी कक्षाओं में दाखिले 30 जून को समाप्त हो जाएंगे।केंद्रीय विद्यालय संगठन के एससी/एसटी और ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए प्रवेश के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 12 मई 2022 से शुरू होंगे। इन श्रेणियों के तहत चयनित उम्मीदवारों की सूची 23 से 30 मई 2022 को जारी की जाएगी।

KVS Admission 2022: ऐसे चेक करें लिस्ट

- उम्मीदवार सबसे  kvsangathan.nic.in या www.education.gov.in/kvs/ पर जाएं।

- अब आपको होम पेज पर लॉटरी रिजल्ट सिस्टम दिखाई देगा। 

- पीडीएफ में अपना नाम चेक करें।

इसके अलावा कुछ दिनों पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सांसद और जिलाधिकारी कोटे से केवी में अगले आदेश तक एडमिशन पर रोक लगा दी है। इससे पहले किसी भी केंद्रीय विद्यालय में सांसद और जिलाधिकारियों के लिए 10 सीटों का कोटा रहता था।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें