Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 4 मई 2022

UP Board 2022: ढाई लाख कापियाें का मूल्यांकन बाकी, गायब चल रहे 800 शिक्षकों का इंतजार

 

UP Board 2022: ढाई लाख कापियाें का मूल्यांकन बाकी, गायब चल रहे 800 शिक्षकों का इंतजार

यूपी बोर्ड परीक्षा की करीब ढाई लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी बाकी है। इधर बड़ी संख्या में शिक्षक मूल्यांकन से गायब हैं। शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस भी जारी की गई। इसके बावजूद भी वे हाजिर नहीं हुए। इसके चलते मूल्यांकन प्रभावित रहा है। ऐेसे में बुधवार को गायब चल रहे शिक्षकों के मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचने की उम्मीद है।

राजकीय इंटर कालेज हुसैनाबाद, राजकीय जुबली इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज निशातगंज, राजकीय महिला इंटर कालेज गोमती नगर, राजकीय महिला इंटर कालेज इंदिरा नगर पर 23 अप्रैल से मूल्यांकन जारी है। कुल साढ़े छह लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसमें अब तक चार लाख का ही मूल्यांकन हुआ है। शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी बाकी है।

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए विभाग की ओर से करीब 2400 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें करीब 1400 शिक्षक ही शुरुआती दौर से ही ड्यूटी कर रहे हैं। जबकि एक हजार शिक्षक गायब चल रहे थे। विभाग की ओर से जब नोटिस जारी हुई तो करीब दो सौ शिक्षकों ने ड्यूटी ज्वाइन की। हालांकि नोटिस जारी होने के बाद भी करीब आठ सौ शिक्षक मूल्यांकन से गायब चल रहे हैं।

क्या कहते हैं डीआईओएस : डीआईओएस डा. अमरकांत सिंह का कहना है कि मूल्यांकन के लिए जो शिक्षक नहीं आ रहे हैं, वे प्रायोगिक परीक्षाओं व वायवा आदि में ड्यूटी कर रहे हैं। जैसे जैसे शिक्षक फ्री हो रहे हैं, मूल्यांकन में आ रहे हैं। बुधवार को शिक्षकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। प्रयास किया जा रहा है कि रविवार तक मूल्यांकन पूरा हो जाए।

शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें