Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 5 मई 2022

UPSC Calendar 2023 : यूपीएससी का कैलेंडर जारी, जानें IAS, NDA, CDS समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां



 UPSC Calendar 2023 : यूपीएससी का कैलेंडर जारी, जानें IAS, NDA, CDS समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

UPSC Calendar 2023 :  यूपीएससी ने वर्ष 2023 की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी परीक्षा व नोटिफिकेशन की तिथियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2023 व आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) 2023 का आयोजन 28 मई 2023 को होगा। इसकी अधिसूचना 01 फरवरी 2023 को जारी की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2023 है। आयोग ने कहा है कि परिस्थितियों के मुताबिक परीक्षा की तारीखें बदली जा सकती हैं।  

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 15 सितंबर से आयोजित की जाएगी और 5 दिनों तक चलेगी। जबकि भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2023 का आयोजन 26 नवंबर से होगा। 

कैलेंडर के मुताबिक इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रीलिम्स) एग्जाम 2023 19 फरवरी को और संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 2023 24 जून को आयोजित की जाएगी । 




 एनडीए एनए-I 2023 और सीडीएस-I 2023 का नोटिफिकेशन 21 दिसंबर 2022 को जारी किया जाएगा और दोनों की परीक्षा 16 अप्रैल 2023 को होगी। एनडीए-II और सीडीएस-II का नोटिफिकेशन 17 मई 2023 को निकलेगा और परीक्षा 6 जून 2023 को होगी। 

सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन 26 अप्रैल 2023 को निकलेगा। 16 मई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे और परीक्षा 6 अगस्त 2023 को होगी। 




शिक्षा समाचार से अपडेट रहने के लिए ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम चैनल

Join FREE Telegram Channel

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Join GovJobsUP WhatsApp Group

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें