Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 24 जून 2022

ICAI CA Foundation Exam 2022: बाढ़ के कारण असम में स्थगित हुई परीक्षा



 ICAI CA Foundation Exam 2022: बाढ़ के कारण असम में स्थगित हुई परीक्षा

ICAI CA Foundation Admit Card 2022:  इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 23 जून, 2022 को एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से घोषणा की कि ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा 2022 को असम राज्य में मौजूदा बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि असम के सिलचर शहर में चल रही बाढ़ के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन एग्जामिनेशन - I, प्रिंसिपल एंड प्रैक्टिस अकाउंटिंग - II, बिजनेस लॉ एंड बिजनेस क्रोर्सपोडेंस एंड रिपोर्टिंग को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है कि सिलचर सिटी में क्रमशः 24 जून, 2022 और 26 जून, 2022 को आयोजित होने वाला था। उसे स्थगित कर दिया है।

ICAI के नोटिस में यह भी कहा गया है कि 21 जनवरी, 2022 और 19 मार्च, 2022 को CA Exam/M/2022 के लिए घोषणा संख्या-13 के माध्यम से घोषित फाउंडेशन परीक्षा का कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा।


उम्मीदवार को बता दें, असम के सिलचर शहर में वर्तमान में चल रही बाढ़ के कारण तिथियां स्थगित कर दी गई हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर नजर बनाए रखें और अपडेट जल्द ही जोड़े जाएंगे।

पेपर- I के लिए परीक्षा 24 जून, 2022 और पेपर- II के लिए 26 जून, 2022 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन असम में बाढ़ के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की घोषणाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट  पर चेक करते रहे।

बता दें, ICAI ने CA फाउंडेशन परीक्षा 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित किया। पेपर 1 और 2 दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक, पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां करें क्लिक

CA Foundation June Exam Hall Ticket 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  icaiexam.icai.org पर जाएं।

स्टेप 2- "CA Foundation June Exam Hall Ticket 2022" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4- CA एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5-  हॉल टिकट डाउनलोड करें, भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

CA फाउंडेशन परीक्षा नई दिल्ली, असम, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में आयोजित की जाएगी।

इन विदेशी केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा

बहरीन, अबू धाबी, दोहा, दुबई, कंपाला (युगांडा), काठमांडू, कुवैत और मस्कट हैं। CA फाउंडेशन परीक्षा की डिटेल्स के लिए, कृपया वेबसाइट- icaiexam.icai.org देखें।

Icai.orgIcai.nic.inFlood News

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें