RRB Group D Admit Card 2022: जारी होने वाले हैं रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें खास बातें
RRB Group D Admit Card 2022: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी होंगे। एडमिट कार्ड से पहले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह से सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
रेलवे की इस भर्ती में ग्रुप डी की 1.03 लाख वैकेंसी भरी जाएंगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। अब ये लाखों अभ्यर्थी ग्रुप डी सीबीटी के ( RRB Group D CBT ) के विस्तृत शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। विस्तृत शेड्यूल आने के बाद एग्जाम सिटी व डेट डिटेल व एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। ग्रुप डी भर्ती (लेवल-1) में चयन सिंगल स्टेज एग्जाम से होगा। दूसरा सीबीटी नहीं होगा।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा।
एग्जाम पैटर्न ( RRC RRB Railway Group D Exam pattern )
पेपर 100 नंबर का होगा। प्रश्न भी 100 होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1-1 नंबर का होगा। कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें जनरल साइंस से 25, मैथ्स से 25, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) को 30 प्रतिशत, एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 30-30 प्रतिशत न्यूनतम अंक लाने होंगे।
सीबीटी में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।
महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए पीईटी की शर्तें-
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
- एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों के लिए
- एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
- 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
Rrb Group D ExamRrb Group D Exam CenterRrb Group D Admit Card
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें