Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 8 अगस्त 2022

CA Foundation Result 2022 Date: आईसीएआई फाउंडेशन के परीक्षा के नतीजे 10 अगस्त को होंगे जारी



 CA Foundation Result 2022 Date: आईसीएआई फाउंडेशन के परीक्षा के नतीजे 10 अगस्त को होंगे जारी

ICAI CA Foundation result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जून सत्र के लिए CA फाउंडेशन परीक्षा के नतीजों की तारीख जारी कर दी है। सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे 10 अगस्त को जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वो आधिकारिक वेबसाइट- icaiexam.icai.org पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। इसकी जानकारी आईसीएआई ने अपने ट्विटर पर दी है।  

CA फाउंडेशन जून परीक्षा 24 से 30 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। ICAI ने CA फाउंडेशन परीक्षा 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित किया। पेपर 1 और 2 दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक, पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ था। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था

सीए फाउंडेशन परीक्षा नई दिल्ली, असम, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में आयोजित की गई थी।

 डायरेक्ट रिजल्ट चेक करने के लिए यहां करें क्लिक

CA Foundation June Exam result यहां चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  icaiexam.icai.org पर जाएं।

स्टेप 2- "CA Foundation June Exam result 2022" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 4- CA फाउंडेशन रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Icai.nic.inIcai.orgIcai Result

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें