RRB Group D Admit Card 2022 : कल जारी होंगे रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड
RRB Group D Admit Card 2022 : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड कल जारी होंगे। 17 अगस्त 2022 से शुरू होने जा रही रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी व डेट की डिटेल्स 9 अगस्त को जारी कर दी गई थी। अब कल आरआरबी की वेबसाइट्स पर एडमिट कार्ड का लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा।
लेकिन उन्हीं सबसे पहले उन्हीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी होगा जिनका एग्जाम 17 अगस्त के दिन है। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड ( RRB Group D Admit Card ) परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा मॉक टेस्ट, हेल्प डेस्क और खोया रजिस्ट्रेशन नंबर फिर से पाने का लिंक भी एक्टिव किया गया है। स्टूडेंट्स जरूरत पड़ने पर इनकी मदद भी ले सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का पहला चरण 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के आगे के चरणों का शेड्यूल बाद में सही समय पर जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा समय समय पर जारी गाइडलांस के तहत किया जाएगा।
रेलवे ने कहा, 'ज्यादा उम्मीदवारों की लंबी दूरी की यात्रा न करनी पड़े, इसके लिए विभिन्न आरआरसी को समूहबद्ध करके कई चरणों में ग्रुप डी सीबीटी कराने की योजना बनाई गई है। ऐसे में फेज-1 रेलवे ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन तीन आरआरसी (पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे) के एक ग्रुप के लिए देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा समय समय पर जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा।
जारी हुई रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी व डेट डिटेल्स, Direct Link
ऑरिजनल आधार कार्ड लाना अनिवार्य
यह भी कहा गया है कि रेलवे ग्रुप डी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में इस बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा इसलिए उन्हें अपना ऑरिजनल आधार कार्ड लाना होगा।रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।
Rrb Group D Admit CardRrb Group D Admit Card DownloadRrb Group D Exam
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें