Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 17 अगस्त 2022

UPSSSC Lekhpal Exam : लेखपाल सेवा नियमावली मंजूर, खाली 3243 पद शीघ्र भरेंगे

 

UPSSSC Lekhpal Exam : लेखपाल सेवा नियमावली मंजूर, खाली 3243 पद शीघ्र भरेंगे

राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2022 को मंजूरी दे दी है। इसमें लेखपाल के पदों पर भर्ती का अधिकार राजस्व परिषद के स्थान पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिया गया है।

 मूल पद 26337 में लेखपाल के अतिरिक्त 4500 पदों का विलय कर कर दिया गया है। अब यह संख्या 30837 हो गई है। अप्रैल 2022 में लेखपाल के कुल 11328 पद रिक्त थे। मौजूदा समय 8085 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शेष बचे 3243 पदों पर भर्ती का रास्ता जल्द साफ हो गया है।

 मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। राज्य सरकार ने वर्ष 2017 में लेखपाल के पदों पर भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिया था, लेकिन नियमावली में इसकी व्यवस्था नहीं की गई थी। अब इसका प्रावधान कर दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें