JEE Advanced 2022 : देखें पिछले साल की IIT BTech इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स की कटऑफ
JEE Advanced 2022 Cut Off: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट से पहले आईआईटी में एडमिशन चाह रहे स्टूडेंट्स को पिछले साल की कटऑफ पर भी एक नजर डाल लेनी चाहिए। पिछले साल 2021 में आईआईटी बॉम्बे ने अनारक्षित कैटेगरी में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स में सर्वाधिक जेईई एडवांस्ड एग्जाम रैंक 434 पर एडमिशन क्लोज किए थे।
आईआईटी संस्थानों की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कोर्स की कटऑफ अभी जारी नहीं की गई है। 11 सितंबर को जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट जारी होने के बाद 12 सितंबर को ऑनलाइन मोड में जोसा 2022 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता, वरीयता और सीटों की उपलब्धता के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी
JEE Advanced 2022: आईआईटी बीटेक ईई के लिए पिछले साल की कटऑफ
JoSAA काउंसलिंग के पिछले साल छह राउंड हुए थे। अनारक्षिक कैटेगरी के लिए बीटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स की क्लोजिंग रैंक इस प्रकार हैं-
कॉलेज का नाम क्लोजिंग रैंक (पुरुष) क्लोजिंग रैंक (महिला)
आईआईटी भुवनेश्वर 5,877 12,085
आईआईटी बॉम्बे 434 916
आईआईटी मंडी 6,660 13,431
आईआईटी दिल्ली 553 1,586
आईआईटी इंदौर 3,725 9,611
आईआईटी खड़गपुर 1,620 4,399
आईआईटी हैदराबाद 2,094 5,413
आईआईटी जोधपुर 6,567 12,811
आईआईटी कानपुर 1,297 3,409
आईआईटी मद्रास 1,009 2,199
आईआईटी गांधीनगर 3,923 9,867
आईआईटी रुड़की 2,074 5,266
आईआईटी(आईएसएम) धनबाद 6,933 13,681
आईआईटी रोपड़ 5,136 11,573
आईआईटी(बीएचयू) वाराणसी 3,446 7,926
आईआईटी भिलाई 9,725 17,279
आईआईटी गोवा 8,544 15,338
आईआईटी पलक्कड़ 9,435 15,441
आईआईटी तिरुपति 7,657 15,271
आईआईटी जम्मू 9,988 18,056
आईआईटी धारवाड़ 9,463 17,334
देश के 23 संस्थानों में कुल 16598 सीटें पर दाखिला होगा। इनमें से 1567 सीटें महिलाओं के लिए हैं। आईआईटी संस्थानों में पिछले साल की तुलना में सीटों की संख्या 366 अधिक है। महिलाओं के लिए पिछले साल 1,534 सीटें थीं। इसी तरह ट्रिपल आईटी ( IIIT) की 980 तथा जीएफटीआई (GFTIs) में 681 सीटें बढ़ी हैं। NIT में कुल 23245 सीटों पर एडमिशन होंगे। GFTI में एडमिशन के लिये 6 759 सीटें मौजूद हैं। IIT बॉम्बे में इस साल 1,360 सीटें हैं जबकि IIT दिल्ली में 1,209 हैं। आईआईटी मद्रास में 1,133, खड़गपुर में 1869 और रुड़की में 1,353 सीटें हैं। जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख छात्र जेईई एडवांस परीक्षा देते हैं। लेकिन इस वर्ष जेईई एडवांस्ड के लिए सिर्फ 1,60,038 ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें सिर्फ 1,56,089 ने परीक्षा दी।
जोसा 2022 रजिस्ट्रेशन/चॉइस फिलिंग- 12 से 21 सितंबर, 2022
जोसा मॉक सीट आवंटन-1- 18 सितंबर, 2022
जोसा मॉक सीट आवंटन-2 - 20 सितंबर, 2022
आवंटित सीटों के आंकड़ों का मिलान और सत्यापन- 22 सितंबर 2022
जोसा सीट आवंटन - राउंड 1- 23 सितंबर, 2022
Josaa CounsellingJoSAAIIT
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें