Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

सोमवार, 12 सितंबर 2022

UP: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग दिव्‍यांग पेंशनर्स को हजार के बजाय देगा 1500, खाते से आधार कार्ड लिंक कराना होगा अनिवार्य

 

UP: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग दिव्‍यांग पेंशनर्स को हजार के बजाय देगा 1500, खाते से आधार कार्ड लिंक कराना होगा अनिवार्य

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांग पेंशन पाने वाले दिव्यांगों का स्थलीय पड़ताल का फरमान अब कर्मचारियों के साथ पेंशनरों के लिए भी मुसीबत बन गया है। आनलाइन ठगी के डर से दिव्यांग व परिवारीजन वेरीफिकेशन से कतरा रहे हैं तो दूसरी ओर पड़ताल में लगे कर्मचारियों को दिव्यांग ढूढ़े नहीं मिल रहे हैं।

निशातगंज वार्ड में पते के नाम पर सिर्फ वार्ड का नाम लिखा होने से कर्मचारी भटक रहे हैं। मोहनलालगंज में पड़ताल के लिए गए कर्मचारियों को ग्रामीणों ने भगा दिया। लखनऊ में 17,500 दिव्यांगों को हर महीने एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। सरकार इसे बढ़ाकर 1500 रुपये करने की तैयारी कर रही है।पेंशन का लाभ सही दिव्यांगों को मिल सके इसके लिए यह पड़ताल कराई जा रही है। वेरीफिकेशन न होने से अगले महीने से पेंशन का भुगतान भी रोकने की तैयारी की जा रही है।

मिलेंगे रोजगार के अवसर : जांच में सही पाए गए दिव्यांगों को रोजगार के अवसर देने का भी इंतजाम किया जाएगा। स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद के साथ ही बैंक के माध्यम से ऋण भी दिलाया जाएगा। ऐसे में सभी दिव्यांगों को आधार कार्ड और बैंक खाते के आधार पर अपनी जांच करानी चाहिए।

जांच में सहयोग करें दिव्यांग : जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी केके वर्मा ने बताया कि दिव्यांगोंं की सही संख्या की जानकारी के लिए यह वेरीफिकेशन चल रहा है। ऐसे में यदि कोई कर्मचारी आपके घर जाकर आपका आधार और बैंक की जानकारी मांगता है तो उसे जरूर उपलब्ध कराएं।

जांच के लिए दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारियोंं का लगाया गया है। ऐसे में जरूरी हो तो आप उनका पहचान पत्र देख सकते हैं। तसल्ली होने पर ही आप पूरी जानकारी उसे जरूर दें। अफवाहों से दूर रहें। यह जांच आपकी भलाई के लिए कराई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें