Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

शिक्षकों के 132 पदों पर विज्ञापन जल्द



 शिक्षकों के 132 पदों पर विज्ञापन जल्द

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। कॉलेज में 18 साल बाद 132 शिक्षकों की भर्ती होगी। कालेज में शिक्षकों के 132 पद रिक्त हैं। यानी शिक्षकों के 80 फीसदी पद खाली हैं। एडीसी में 2018 में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू तो हुई लेकिन आरक्षण रोस्टर के विवाद के चलते मंत्रालय ने रोक लगा दी, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। 

कॉलेज के 24 विभागों में शिक्षकों के 132 पदों पर भर्ती करने की मंजूरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने दी है। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू कर दी। पोर्टल पर टेस्टिंग चल रही है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन शुरू हो जाएगा। इसमें सर्वाधिक विधि विभाग में 22 पदों पर भर्ती होगी। वर्तमान सिर्फ 33 नियमित शिक्षकों के भरोसे यहां पाठ्यक्रमों का संचालन हो रहा है। यहां भौतिकी विज्ञान और कम्प्यूटर साइंस में एक भी नियमित शिक्षक नहीं हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें