Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

यूपी में पहले ही पता चल जाएगा कहां है जाम-गड्ढे, मैपल्स एप बताया कहां होते ज्यादा हादसे

 

यूपी में पहले ही पता चल जाएगा कहां है जाम-गड्ढे, मैपल्स एप बताया कहां होते ज्यादा हादसे

मेरठ शहर के ट्रैफिक को सरल, जाम रहित और हादसों से मुक्त रखना चाहते हैं तो इसमें अब आपको भी सहयोग करना होगा। इसके लिए आपको अपने फोन में ‘मैपल्स एप’ डाउनलोड करना होगा। हाल ही में यूपी पुलिस और मैप माय इंडिया के बीच करार हुआ है, जिसमें इस भारतीय ‘मैपल्स एप’ को लान्च किया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन में इसको लेकर एक कार्यशाला हुई, जिसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ऐप की जानकारी दी गई।

मैप माय इंडिया के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस ऐप का मूल उद्देश्य ट्रैफिक के प्रवाह में सुधार करते हुए गतिसीमा, दुर्घटना संभावित क्षेत्र, तेजमोड़, स्पीडब्रेकर, गड्ढे आदि के प्रति सचेत करके जिले में दुर्घटनाओं को कम करना है। इस ऐप को डाउनलोड करने वाले को आधिकारिक, लाइव ट्रैफिक और सुरक्षा जानकारी के साथ बेहतर सुरक्षित नेविगेशन मिलेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पर कोई भी अपना फीडबैक दे सकता है। कार्यशाला में एक्सपर्ट ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।


मैपल्स ऐप की यह होगी खासियत

- ऐप पर दैनिक यातायात सलाह जैसे जुलूस, विरोध, रैलियां, वीआईपी मूवमेंट, सड़क बंद, डायवर्जन का विवरण होगा।

- ब्लैक स्पॉट, खतरनाक मोड़, गतिसीमा सूचक, दुर्घटना संभावित क्षेत्र की भी जानकारी मिलेगी।

- सरकारी सेवाओं के आसपास का स्थान देखा जा सकेगा।

- नेविगेशन में रास्ते की जानकारी व कम दूरी वाले रास्ते को प्राथमिकता देगा।

- एंबुलेंस की लाइव लोकेशन शेयर हो सकेगी।

- यूपी के किसी भी जिले में वैध पार्किंग स्थल भी देखे जा सकेंगे।

- नरियल टाइम में ट्रैफिक पुलिस को भीड़भाड़, दुर्घटनाओं, दंगों जैसी घटनाओं पर अपडेट करेगा।

- ऐप पर गति, पार्किंग क्षेत्र, जलभराव, टूटी सड़क से खतरे, बंद ट्रैफिक लाइट व दुर्घटना की रिपोर्ट दे सकेंगे।

एसपी ट्रैफिक, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन में ‘मैपल्स ऐप’ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब जन सुझाव भी विभाग के लिए महत्वपूर्ण होगा, जो ऐप पर दिया जा सकेगा। इसके लिए हर व्यक्ति को यह ऐप डाउनलोड कर इसका प्रयोग करना चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें