Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

DU Cut Off 2022: पहली सूची में शामिल 49,620 छात्रों ने अलॉट सीट स्वीकार की

 

DU Cut Off 2022: पहली सूची में शामिल 49,620 छात्रों ने अलॉट सीट स्वीकार की

दिल्ली यूनिवर्सिटी की पहली सूची में शामिल करीब 50,000 छात्रों ने उन्हें आवंटित सीट को स्वीकार कर लिया है। यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएट में एडमिशन के लिए सीट अलॉट की पहली सूची बुधवार को जारी की थी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक 49,620 छात्रों ने उन्हें आवंटित सीट स्वीकार कर ली।पहली सूची में 80 हजार से अधिक छात्रों के नाम थे। छात्रों को आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक तीन दिन का समय दिया गया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी  के एडमिशन संबंधी विषयों के डीन हनीत गांधी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 80,164 सीटें आवंटित की थीं। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक 49,620 छात्रों ने उन्हें आवंटित सीटें स्वीकार कर लीं। यूनिवर्सिटी ने पिछले महीने विभिन्न कॉलेज में ग्रेजुएट कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी। इस साल यूनिवर्सिटी छात्रों को उनके बारहवीं कक्षा के अंकों के बजाय उनके 'कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट' (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर प्रवेश दे रहा है।



DU 2nd Cut-Off ListDU Admission

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें