Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 19 अक्टूबर 2022

UPPSC PCS Result 2021: पीसीएस 2021 में 627 बने अफसर, 141 बेटियां भी सफल, देखें टॉपरों की लिस्ट



 UPPSC PCS Result 2021: पीसीएस 2021 में 627 बने अफसर, 141 बेटियां भी सफल, देखें टॉपरों की लिस्ट

UPPSC PCS Result 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2021 का अंतिम परिणाम बुधवार शाम घोषित कर दिया। कुल 29 प्रकार के 678 पदों के सापेक्ष अंतिम रूप से 627 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। सचिव आलोक कुमार के अनुसार योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण श्रम प्रवर्तन अधिकारी के दो और प्रधानाचार्य के 49 कुल 51 पद खाली रह गए। खास बात यह कि 627 चयनितों में 141 बेटियां भी शामिल हैं।  

हालांकि टॉप टेन में सिर्फ दो लड़कियां ही स्थान बनाने में सफल रहीं। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रतापगढ़ में मान्धाता के राजगढ़ निवासी अतुल कुमार सिंह ने टॉप किया है। उन्नाव की सौम्या मिश्रा दूसरे जबकि अमनदीप तीसरे स्थान पर रहे। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डबल बेंच ने मंगलवार को पूर्व सैनिकों को आरक्षण न देने के कारण प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम निरस्त करने संबंधी सिंगल बेंच के आदेश को खारिज कर दिया था। 

इसी के साथ पीसीएस 2021 के अंतिम परिणाम का रास्ता साफ हो गया था। आयोग ने 12 जुलाई को पीसीएस 2021 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। 21 जुलाई से पांच अगस्त तक आयोजित साक्षात्कार में मुख्य परीक्षा में सफल 1285 में से 1260 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

रिजल्ट Direct Link

टॉप 20 अभ्यर्थी 

रोल नंबर    अभ्यर्थी     

 539757 अतुल कुमार सिंह 

362989 सौम्या मिश्रा 

278015 अमनदीप

289464 निशांत उपाध्याय 

395058 चंद्रकांत बगोरिया 

553205 प्रवीण कुमार द्विवेदी

092050 शशि शेखर 

511593 विवेक कुमार सिंह 

505595 अमित सिंह 

365822 मल्लिका नैन 

185432 सैयद सानिया सोनम अजाज 

613888 संध्या सिंह 

561204 परितोष मिश्रा 

364646 राहुल द्विवेदी 

115576 अंजलि सिंह 

037377 अर्णव मिश्रा 

585218 दीपक माथुर 

667562 मसीहा नजम 

547836 अनुराधा रानी 

142785 पूर्वा 


UPPSC PCSUPPSCUPPSC PCS Combined State

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें