Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 8 नवंबर 2022

18 वर्ष पूरा करने वाले युवा ऐसे बनें वोटर, चलेंगे चार विशेष अभियान, जानें डेट


 

18 वर्ष पूरा करने वाले युवा ऐसे बनें वोटर, चलेंगे चार विशेष अभियान, जानें डेट

यूपी में विधानसभा की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान नौ नवम्बर से शुरू होगा। यह आठ दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान एक जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवक -युवतियां वोटर बन सकते हैं। इस संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में सभी राजनैतिक दलों के बैठक बुलाई गई। 

चलेंगे चार विशेष अभियान

वोटर बनने के अभियान के दौरान चार तारीखों को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। 12 नवम्बर (शनिवार), 20 नवम्बर (रविवार), 26 नवम्बर (शनिवार) व 04 दिसम्बर(रविवार) को सभी बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक अपने मतदान केन्द्रों पर मिलेंगे। लोग वहां जाकर नाम जोड़ने, काटने व संशोधन के फार्म भर कर जमा कर सकते हैं। पांच जनवरी 2023 को नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विभागीय काम के साथ बीएलओ निभाएंगे अपनी ड्यूटी 

मतदाता सूची को सुधारने के काम में लगे बीएलओ, सुपरवाइजर व पदाभिहित अधिकारियों को अपने विभागीय कार्यों के साथ -साथ मतदाता सूची का काम करना होगा। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को इस काम के लिए अपने मूल विभाग से कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में लगे कर्मचारी अपने स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं लगा सकते हैं। अगर कोई दूसरा व्यक्ति कार्य करते हुए पाया जाता है तो संबंधित मूल कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें