Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 10 नवंबर 2022

पुलिस कांस्टेबल के 18000 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन



 पुलिस कांस्टेबल के 18000 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल के 18000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  इच्छुक उम्मीदवार महाराष्ट्र पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट mahapolice.gov.in या भर्ती पोर्टल policerecruitment2022.mahait.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 


पदों का ब्योरा

पुलिस कांस्टेबल: 14956 पद

एसआरपीएफ पुलिस कांस्टेबल: 1204 पद

ड्राइवर पुलिस कांस्टेबल: 2174 पद

कुल खाली पदों की संख्या - 18,334 पद 

योग्यता

इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। 

आयु सीमा 

18 वर्ष से 28 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चयन 

लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

- महाराष्ट्र पुलिस की वेबसाइट onpolicerecruitment2022.mahait.org पर जाएं।

- कांस्टेबल भर्ती लिंक देखें

-  उम्मीदवार सबसे पहले पंजीकरण करें। 

-  लॉग इन करने के लिए पंजीकरण क्रेडेंशियल का उपयोग करें। 

- महाराष्ट्र पुलिस भर्ती आवेदन पत्र में विवरण भरें।

- आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड भी करने होंगे। 

- नियमों से हिसाब से फोटो अपलोड करें। आवेदन पत्र भरकर उसका प्रिंटआउट जरूर लें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें