Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

बुधवार, 2 नवंबर 2022

राजस्थान में गहलोत सरकार ने किए शिक्षकों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट


 

राजस्थान में गहलोत सरकार ने किए शिक्षकों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट 

राजस्थान में शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने करीब 575 प्रधानचार्य और समकक्ष अधिकारियों के तबादले किए है। साथ में समकक्ष अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 376 प्रधानाचार्य के तबादले सूची जारी की गई, वहीं, 6 प्रधानाचार्य समकक्ष अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने के बाद हुए उन्हें नए स्थान पर पदस्थापित किया गया है। जबकि 193 प्रधानाचार्य स्तर के अधिकारियों को प्रधानाचार्य के मूल पद पर तबादला कर लगाया गया है।

कई दिनों से चल रही थी सूचियों को लेकर कवायद 

आदेश के अनुसार एक प्रधानाचार्य को पूर्व में जारी तबादला आदेश को वापस लेते हुए मूल स्थान पर रखा गया है। शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इन तबादला सूचियों को जारी कर बताया कि पिछले कई दिनों से शिक्षा मंत्री के कार्यालय में इन तबादला सूचियों को लेकर कवायद चल रही थी और दीपावली का अवकाश के चलते यह काम रुक गया था, लेकिन त्योहार निकलने के बाद फिर से इन सूचियों पर काम शुरू हुआ और मंगलवार को इन तबादलों की सूची को जारी की गई।

सरकार कर चुकी है 15 हजार से ज्यादा तबादले 

बता दें, तबादलों के सीजन में शिक्षा विभाग में 15,000 से ज्यादा तबादले हुए हैं और अलग-अलग टुकड़ों में प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य, व्याख्याता और सेकंड ग्रेड शिक्षकों के साथ ही शारीरिक शिक्षक लाइब्रेरियन प्रयोगशाला सहायक और मंत्रालय कर्मचारियों की भी बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं. लेकिन माना जा रहा है कि अब तबादलों को लेकर पूरी कवायद हो चुकी है और मंगलवार को जारी हुई सूची में संशोधन के अलावा अब संभवत कोई तबादला सूची नहीं आएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रीमियम कंटेंट ♛

View More →
प्रीमियम खबरें लोड हो रही हैं...