Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

MP Constable Bharti 2022 : एमपी में निकली कांस्टेबल की बंपर भर्ती, MPPEB ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें खास बातें



 MP Constable Bharti 2022 : एमपी में निकली कांस्टेबल की बंपर भर्ती, MPPEB ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें खास बातें

MPPEB MP Police Constable Bharti 2022: मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक यानी एक्साइज कांस्टेबल (कार्यपालिक) के 200 पदों पर भर्ती निकाली गई है। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने  इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एक्साइज कांस्टेबल के रिक्त पदों में 51 पद रेगुलर और 149 बैकलॉग भर्ती के हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2022 से शुरू होगी। आधिकारिक वेबसाइट http://peb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2022 है। कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 20 फरवरी 2023 को प्रस्तावित है। 

योग्यता - किसी भी विषय में 12वीं पास।  

आयु सीमा - 18 से 33 वर्ष। एससी, एसटी, ओबीसी व सभी वर्गों की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। 

कद-काठी संबंधी योग्यता 

पुरुष उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 167.5 सेमी हो। पुरुष उम्मीदवार की छाती कम से कम 81 सेमी चौड़ी हो। छाती 5 सेमी फुलाव के साथ 86 सेमी हो।

महिला उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी हो। 

नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें 

वेतनमान - 19500-62000 रुपये

परीक्षा - लिखित परीक्षा में 100 नंबर का पेपर आएगा जिसमें एमसीक्यू टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। सामन्य व तार्किक ज्ञान से 40 अंक, बौद्धिक क्षमता व मानसिक अभिरुचि से 30 अंक और विज्ञान व सरल अंक गणित से 30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। 

अनारक्षित वर्ग को कम से कम 60 अंक, और एससी, एसटी और ओबीसी को कम से कम 50  फीसदी अंक लाने होंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें