Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

रविवार, 27 नवंबर 2022

Old Pension बहाली को लेकर कर्मचारियों ने ट्विटर पर शुरू किया अभियान कर्मचारियों को मिल रहा समर्थन



 Old Pension बहाली को लेकर कर्मचारियों ने ट्विटर पर शुरू किया अभियान कर्मचारियों को मिल रहा समर्थन

भारतीय संविधान दिवस पर नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) और फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे (FANPSR) के संयुक्त आह्वान पर देश भर के रेलवे कर्मचारियों व अन्य केंद्र व राज्य कर्मचारियों ने ConstitutionalRight OPS अभियान चलाया। इस अभियान को कर्मचारियों का पूरा समर्थन मिला। कुछ घंटे में ही यह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

राज्‍य व केंद्र पदाधिकारियों का अभियान : NMOPS राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, FANPSR राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीक सिंह व राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल, NMSR राष्ट्रीय प्रचार सचिव डा. कमल उसरी सहित देश भर के राज्य व केंद्र सहित विभिन्न रेलवे जोनल व उत्पादन इकाइयों के Front Against NPS In Railway के पदाधिकारियों ने नेतृत्व किया।

कर्मचारियों ने ट्विटर पर क्‍या लिखा : कर्मचारियों ने ट्विटर पर ConstitutionalRight OPS के साथ लिखा कि अब झूठे अर्थशास्त्री नई पेंशन प्रणाली के समर्थन में खड़े होंगे। इसकी महिमा का गुणगान करेंगे, लेकिन हमें आज संविधान दिवस पर संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह के विचारों को मानने वाली सरकारों के निर्णय के साथ खड़े रहना होगा।

डा. कमल उसरी ने कहा- OPS की बहाली तक कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा : प्रचार सचिव नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे NMSR के डा. कमल उसरी ने बताया कि कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना अपने राज्य में कभी खत्म नहीं किया, और राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब की राज्य सरकारो ने पुनः बहाल किया है। OPS की बहाली तक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न रूपों में संघर्ष जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें