Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

RRB Group D result 2022: रेलवे ग्रुप डी के नतीजों का सवा करोड़ छात्रों को बेसब्री से इंतजार



RRB Group D result 2022: रेलवे ग्रुप डी के नतीजों का सवा करोड़ छात्रों को बेसब्री से इंतजार

RB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की अक्टूबर में जारी कर दी गईं थी।  आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 19 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। 11 अक्टूर को परीक्षा समाप्त हुई। परीक्षा करीब दो महीने चली थी। 17 अगस्त में परीक्षा शुरू हुई थी और 11 अक्टूबर को परीक्षा समाप्त हुई थी। अब नतीजों को सभी उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजारी है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा कई शिफ्टों में होने के चलते नतीजे नॉर्मलाइजेशन के फॉर्मूला पर आधारित होंगे। काफी पहले।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नोटिस जारी कर नॉर्मलाइजेशन का फॉर्मूला जारी किया था और अभ्यर्थियों को बताया था कि उनके मार्क्स किस तरह से निकाले जाएंगे। रेलवे ग्रुप डी के नतीजे रेलवे की सभी रीजनल वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे। नतीजे आने के बाद अगले चरण पीीटी के दौर से भी गुजरना पड़ेगा, जिसकी घोषणा रिजल्ट के बाद जारी की जाएगी। 

RRB Group D results : यूं कर सकेंगे चेक

स्टेप 1- अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आप चाहे तो ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर भी अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

स्टेप 2- Click here to view score of Level 1 of 7th CPC  के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डालें। लॉग इन करें। 

स्टेप 4- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें