Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

SSC JE Answer Key 2022: जारी हुई आंसर की, ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन



 SSC JE Answer Key 2022: जारी हुई आंसर की, ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन

SSC JE Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 15 नवंबर 2022 से आयोजित एसएससी जेई परीक्षा में उपस्थित होने वालों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर जूनियर इंजीनियर (JR) के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा की आंसर की अपलोड की है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह  आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

SSC JE Answer Key Link

आंसर की देखने के बाद, अगर किसी उम्मीदवार को कोई उत्तर गलत लगता है तो उम्मीदवार ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन लिंक 22 नवंबर से 26 नवंबर 2022 तक वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रति ऑब्जेक्शन के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

SSC JE Answer Key 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे आंसर की

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।

स्टेप 2-  फिर होम पेज पर 'Latest News' पर जाएं।

स्टेप 3-  अब 'Uploading of Tentative Answer Keys of Junior Engineer Civil Mechanical Electrical and Quantity Surveying and Contracts Examination 2022 (Paper-I)' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अगर ऑब्जेक्शन हैं तो, ‘Click here for candidate’s Response Sheet along with Tentative Answer Keys and submission of representation’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5- उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

कब जारी होगा SSC JE का  रिजल्ट

परिणाम कुछ महीनों बाद जारी हो सकता है। आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों की ओर से दर्ज किए ऑब्जेक्शन को SSC पहले चेक करेगा, फिर उसके अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस बीच, उम्मीदवार  प्रोविजनल आंसर की की मदद से SSC JE मार्क्स 2022 की गणना कर सकते हैं। परिणाम के बाद फाइनल आंसर की और मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें